 |
Introduction to Saharsa बिहार राज्य के 38 जिलों में सहरसा एक जिला हैं ,जो कोशी नदी के पूरब में स्थित हैं । सहरसा कोशी डिवीज़न के अन्दर आता हैं । प्रारंभ में सहरसा मुंगेर और भागलपुर जिला का हिस्सा हुआ करता था, लेकिन 1 April 1954 को इसे स्वतंत्र जिला घोषित कर दिया गया । फिर 2 Oct 1972 को इसे पुर्णिया और कटिहार के साथ साथ कोशी डिवीज़न में सम्मिलित कर दिया गया । फिर 1980 के बाद सहरसा को काटकर दो नये जिले 1981 में मधेपुरा और 1991 में सुपौल बनाये गए । २०११ की जनगणना के अनुसार सहरसा का साक्षरता दर 54.57 % और लिंगानुपात 906 :1000 हैं । मैथली और हिंदी यहाँ की मुख्य भाषा हैं ।
पौराणिक कथा के अनुसार सहरसा मिथिला का एक भाग हुआ करता था जो कि भगवन श्रीराम की पत्नी सीता के पिता राजा जनक का राज्य था ।
|